HighlightDehradun News

न्यू ईयर पर मसूरी आने वाले दें ध्यान, पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान

नए साल का जश्न मनाने के लिए अगर आप पहाड़ों की रानी मसूरी आ रहे हैं तो एक बार ट्रैफिक प्लान जरूर पड़ लें। वरना आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

न्यू ईयर के लिए ट्रैफिक प्लान

देहरादून के एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने बताया कि नया साल मनाने के लिए बाहरी प्रदेशों से भी कई पर्यटक मसूरी आते हैं। ऐसे में दिल्ली, एनसीआर और सहारनपुर की तरफ से आने वाले लोगों के लिए शिमला बाईपास रोड में डाईवर्जन किया जाएगा। शहर में उनका प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके साथ ही 30 और 31 दिसंबर को भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।

यहां होंगे बैरियर प्वाइंट

  1. जोगीवाला
  2. बंगाली कोठी
  3. सहस्त्रधारा क्रासिंग
  4. महाराणा प्रताप चौक रायपुर
  5. मसूरी डायवर्जन
  6. शिमला बाईपास
  7. आशारोडी
  8. कुठालगेट
  9. बल्लूपुर चौक
  10. सांई मन्दिर

मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों के लिए यातायात प्लान

1- मसूरी से देहरादून जाने वाले वाहनों को किंग क्रेग से जेपी बैण्ड व जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की तरफ डायवर्ट कर झड़ीपानी की ओर से मेन रोड पर भेजा जाएगा। जो कि वन वे रहेगा।

2- पिक्चर पैलेस की ओर से जाने वाले वाहनों को बडा मोड़ से वाइन वर्ग एलन स्कूल होते हुए जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जाएगा।

3- लाल टिब्बा से आने वाले वाहनों को मंलिगार तिराहे से डायवर्ट करते हुए बुडस्टॉक स्कूल के नीचे से जेपी बैण्ड और जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट कर झड़ीपानी होते हुए मेन रोड की ओर भेजा जाएगा।

4- धनोल्टी व बाटाघाट से आने वाले ट्रैफिक को जेपी बैण्ड से बार्लोगंज की ओर डायवर्ट करके झड़ीपानी से होते हुए मेन रोड की तरफ भेजा जाएगा।

वाहनों को पार्क किए जाने के लिए पार्किंग स्थल

  1. पिक्चर पैलेस से लण्ढौर रोड़, जैन धर्मशाला तक रोड़ के दाहिनी ओर एवं नगर पालिका पार्किंग।
  2. कम्पनी गार्डन पार्किंग।
  3. MDDA की लाईब्रेरी पार्किंग।
  4. पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड।
  5. SYLIESTON PARKING पिक्चर पैलेस।
  6. MDDA पार्किंग लण्ढोर।
  7. टॉउन हाल पार्किंग नगर पालिका कुलड़ी।
  8. किंग ग्रेग पार्किंग।
  9. मल्टीस्टोरी पार्किंग कैम्पटी स्टैण्ड।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें