Haridwar NewsBig News

लाखों रुपए की प्रतिबंधित पॉलिथीन का जखीरा बरामद, GST विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

देश को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार आए दिन तमाम तरह की नई योजनाएं बना रही है। वहीं रुड़की शहर में लाखों रुपए की पॉलिथीन का जखीरा अवैध तरीके से एक मकान में चल रहा था। जिसे GST विभाग की टीम ने बरामद किया है। विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच हुआ है।

लाखों की प्रतिबंधित पॉलिथीन का जखीरा बरामद

सूत्रों के मुताबिक जीएसटी विभाग को सूचना मिली थी। जिसके बाद ये छापेमारी की कार्रवाई की गई। जीएसटी विभाग ने छापा मारकर सरकार के खाते में लाखों रुपए का जुर्माना वसूल कर आय में बढ़ोतरी कर डाली। जीएसटी विभाग के द्वारा कार्रवाई की सूचना जैसे ही नगर निगम के अधिकारियों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

पॉलिथीन स्वामी से वसूला एक लाख का जुर्माना

बता दें कि पूरा मामला नगर निगम से 200 मीटर की दूरी पर मोहल्ला कानूनगोयान निकट बादशाह होटल का है। जहां पर एक मकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन के सैंकड़ों कट्टों को कमरों में रखा गया था। वहीं जीएसटी विभाग के असिटेंट कमिश्नर ए.के.सिंह का कहना है कि पॉलिथीन स्वामी पर एक लाख का जुर्माना वसूला गया है।

GST विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

असिटेंट कमिश्नर ने बताया कि जांच के बाद और भी बड़ी कार्यवाही की जा सकती है। वहीं टीम के द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथीन के सैंकड़ों कट्टे टेम्पो में भरवाकर अपने कब्जे में लिए गए। वहीं जीएसटी विभाग की इस बड़ी कार्यवाही के बाद से रुड़की के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें