Haridwar NewsHighlight

पुलिसकर्मी पर लगाए मारपीट के आरोप, एक्शन न लेने पर दी आत्महत्या की चेतावनी

हरिद्वार में एक युवक ने पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। इसके साथ ही कार्यवाही न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।

पुलिसकर्मी पर लगाए मारपीट के आरोप

मामला कोतवाली क्षेत्र के महाराजपुर कलां गांव का है। गांव निवासी मनीष ने अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर के कार्यालय में शिकायत पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि 27 दिसंबर को वह गांव स्थित शिव मंदिर में भंडारे की तैयारी कर रहा था। इसी बीच रंजिश रखने वाला गांव निवासी युवक मंदिर में पहुंचा और उससे गाली-गलौज शुरू कर दी।

एक्शन न लेने पर दी आत्महत्या की चेतावनी

इस बीच मनीष ने रायसी पुलिस चौकी में तैनात अपने जीजा के दोस्त पुलिसकर्मी को मौके पर बुलाया। आरोप है कि वह पुलिसकर्मी उसे चौकी ले आया और उसकी पिटाई कर दी। मनीष ने पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मनीष ने चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगा। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें