Nainital NewsHighlight

सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर गरजी JCB, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हो गया है। भारी पुलिस फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने अभियान को शुरू किया।

सड़क के चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण पर गरजी JCB

शुक्रवार को हल्द्वानी में प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सिंधी चौराहे में चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण अभियान की शुरुआत की। मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय भी मौजूद थे। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया।

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत

मंगल पड़ाव के सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई। इस दौरान नगर निगम की टीम ने अस्थाई अतिक्रमण को मौके पर ही हटा दिया। इसके साथ ही अतिक्रमण कर लगाया गया सामान भी जप्त किया। वहीं सिंधी चौराहे में चौड़ीकरण के प्रस्ताव के मुताबिक दोनों तरफ 12 मीटर निशान लगाए गए।

स्थाई अतिक्रमण को किया गया चिन्हित

मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है की चौड़ीकरण के प्रस्ताव के मुताबिक कार्य किया जा रहा है। आज अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया है। अब पक्के अतिक्रमण को चिन्हित कर तीन दिन का समय देकर नोटिस दिया जा रहा है। अगर तीन दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसे भी तोड़ा जाएगा।

चौड़ीकरण की जद में आई बिल्डिंग को भी दिया जाएगा नोटिस

मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि यदि कोई बिल्डिंग चौड़ीकरण की जद में आ रही है तो उसे भी नोटिस देते हुए समय दिया जाएगा। इसके अलावा चौड़ीकरण अभियान के लिए जिन-जिन चौराहों को चिन्हित किया गया है वहां भी अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें