Haridwar NewsBig News

आठवें दिन भी जारी रहा अन्नदाताओं का धरना, दी चक्का जाम की चेतावनी

गन्ना मूल्य घोषित न किए जाने की मांग को लेकर अन्नदाताओं का धरना आठवें दिन भी जारी है। भारतीय किसान संघ ने प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग पर अड़े किसान

यूं तो प्रदेश सरकार किसानों के हक की बात करती नजर आ रही है। मगर धरातल पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। लक्सर में किसान गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर आठवें दिन भी धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों ने सरकार पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

आठवें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना

बता दें लक्सर के किसान पिछले सात दिनों से गन्ना मूल्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले गन्ना समिति में धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि आज उनके धरने का आठवां दिन है। मगर शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा।

किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती तो भूख हड़ताल और गन्ना समिति में तालाबंदी से लेकर वह सड़क का चक्का जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय किसान संघ गांव-गांव में जाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

जल्द किया जाएगा गन्ना मूल्य घोषित

वहीं गन्ना समिति में किसानों की तालाबंदी पर सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी का कहना है की हमारी समिति किसानों के लिए है। किसानों का समिति में तालाबंदी से समस्या का हल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम किसानों के साथ हैं और सरकार भी जल्द से जल्द गन्ना मूल्य घोषित करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें