Big NewsUttarakhand

धामी सरकार ने दायित्वधारियों के मानदेय में की बढ़ोतरी, टैक्सी के किराए के लिए भी मिलेंगे ज्यादा पैसे

धामी सरकार ने दायित्वधारियों को नए साल पर तोहफा दिया है। दायित्वधारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही टैक्सी के किराए के लिए भी ज्यादा रूपए मिलेंगे।

धामी सरकार ने दायित्वधारियों को दिया नए साल का तोहफा

26 अक्तूबर 2023 के आदेशों के तहत बनाए गए दायित्वधारियों को धामी सरकार ने नए साल पर तोहफा दिया है। दायित्वधारियों को हर महीने 45,000 रुपये मानदेय के रूप में मिलेंगे। इसके साथ ही दायित्वधारी किराए की टैक्सी अगर प्रयोग में लाएंगे तो उसके लिए बढ़ी हुई दरों से हर महीने 80 हजार रुपए का भुगतान किया जाएगा।

मानदेय में बढ़ोतरी के जारी हुए आदेश

दायित्वधारियों के बढ़े हुए मानदेय के संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि सीएम धामी ने समय-समय पर विभिन्न आयोगों, निगमों, परिषदों व समितियों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सलाहकार के पद पर दायित्वधारी बनाए हैं।

इसके साथ ही इन सभी दायित्वधारियों के मनोनयन के संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग ने आदेश भी जारी किए हैं. इन आदेशों के साथ ही 26 अक्तूबर 2023 को दायित्वधारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में एक अलग शासनादेश जारी किया गया।

हर महीने 45,000 रुपए मिलेगा मानदेय

26 अक्तूबर 2023 को जारी किए गए इस आदेश में दायित्वधारियों को दी जाने वाली सभी सुविधाओं का जिक्र तो किया गया था लेकिन इसमें मानदेय का जिक्र नहीं किया गया था। जिसके बाद इस आदेश को संशोधित करते स्पष्ट कर दिया गया है। जिसके बाद अब हर महीने दायित्वधारियों को 45,000 रुपए मानदेय मिलेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें