Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में की शिरकत

सीएम धामी आज हल्द्वानी पहुंचे जहां पर उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की। जहां उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया।

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में पहुंचे सीएम

बुधवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। सीएम धामी ने इस अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह की सभी छात्रों को शिक्षकों को शुभकामनाएं दी।

सीएम ने की छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना

सीएम धामी ने कहा कि वो परीक्षा में सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो विश्वविद्यालय में कभी भी एक अतिथि के रूप में नहीं आते बल्कि एक छात्र के रूप में आते हैं। छात्रों के बीच में जाने की मेरे अंदर एक उत्सुकता रहती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें