Tehri NewsHighlight

टिहरी में सीएम धामी ने की असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात, दोनों राज्यों के विकास पर की चर्चा

सीएम धामी ने मंगलवार को टिहरी में उत्तराखंड प्रवास पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा से नरेंद्र नगर में मुलाकात की।

सीएम धामी ने असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड प्रवास पर आए हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा शर्मा से नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल में भेंट की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर समसामयिक चर्चा की। इसके साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर भी चर्चा की।

वीर दिवस के अवसर पर टिहरी पहुंचे थे सीएम धामी

बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी वीर दिवस के अवसर पर टिहरी पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके साथ ही सीएम धामी ने बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक रोड शो भी किया। उन्होंनें “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सीएम ने 415 करोड़ 75 लाख से अधिक रूपए की 160 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें