Udham Singh Nagar NewsBig News

विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म, पाई गई गर्भवती, ऐसे हुआ खुलासा

उधम सिंह नगर में एक 14 साल की किशोरी गर्भवती पाई गई। पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।

युवक ने किया विक्षिप्त किशोरी के साथ दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार पीडिता की मां ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया कि डेढ़ साल से वो रुद्रपुर में किराये के कमरे में रह रही थी। महिला मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। महिला के पड़ोस में रहने वाले गजेंद्र उर्फ गणेश पिछले कुछ महीने से उसकी 14 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

तबियत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

महिला ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ने पर वो उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने किशोरी का पांच महीने की गर्भवती बताया। बेटी ने पूछताछ में आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गजेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

महिला ने बताया कि पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था। युवक की मोहल्ले में ही कपड़े की दुकान है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें