Haridwar NewsBig News

खनन से भरे डंपर ने साइकिल सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। कलियर क्षेत्र में खनन से भरे डंपर ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा।

खनन से भरे डंपर ने साइकिल सवार को कुचला

हादसा सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक साइकिल सवार भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही युवक रहमतपुर गांव के सामने पहुंचा सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने युवक को कुचल दिया। राहगीरों ने हादसा होता देख शोर मचाया। शोर सुन डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

आरोपी चालक की तलाश जारी

हादसे के बाद मौके पर ही भीड़ एकत्रित हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार कलियर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराई जा रही है। इसके साथ ही आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें