खाना बनाने घर आई थी महिला, तेंदुए ने नौ बकरियों को बना लिया निवाला

प्रदेश में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। पिथौरागढ़ में एक महिला अपने जानवरों के साथ ग्वाला गई थी। महिला बकरियों को घर से कुछ ही दूरी पर छोड़ कर खाना बनाने के लिए घर आई तो इस दौरान तेंदुए ने नौ बकरियों को निवाला बना लिया।
तेंदुए ने नौ बकरियों को बनाया शिकार
पिथौरागढ़ के नाचनी के समकोट गांव में तेंदुए के आतंक के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां पर तेंदुए के जोड़े ने नौ बकरियों को शिकार बना लिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी है। जिसके बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।
खाना बनाने घर आई थी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ समकोट गांव में एक महिला अपनी बकरियों को चराने के लिए जंगल ले गई थी। दोपहर के समय जब महिला अपने घर खाना बनाने के लिए बकरियों को घर से कुछ ही दूरी पर छोड़ आई। लेकिन जब वो वापस लौटी तो उसने देखा कि बकरियों के झुंड में से नौ बकरियों की मौत हो गई है। महिला के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंचे।