Big NewsDehradun News
Bhu Kanoon : मूल निवास की मांग को लेकर दून में जुटे लोग, परेड ग्राउंड से निकलेगी महारैली

उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने मांग को लेकर आज प्रदेशभर से लोग राजधानी दून में जुटे हुए हैं। देहरादून में उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली परेड ग्राउंड से निकाली जा रही है।
मूल निवास की मांग को लेकर दून में जुटे लोग
मूल निवास की मांग प्रदेश में एक बार फिर से तेज हो गई है। मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने के साथ ही प्रदेश में एक सशक्त भ-कानून लागू करने की मांग को लेकर आज दून में प्रदेशभर से लोग जुटे हैं। युवाओं समेत तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन परेड ग्राउंड में जुटे हुए हैं।

शहीद स्मारक पर होगी सभा
बता दें कि महारैली परेड ग्राउंड से निकलकर कचहरी स्थित शहीद स्मारक तक जाएगी। जहां पर रैली सभा में तबदील होने के बाद खत्म होगी। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी का कहना है कि उत्तराखंड की जनता की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई है।
