HighlightBig NewsUttarakhandUttarakhand Congress

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी बदले गए, अब इन्हें मिली कमान, देवेंद्र यादव हटाए गए

उत्तराखंड कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभारी बदल दिया है। उत्तराखंड कांग्रेस का प्रभार देख रहे देवेंद्र यादव को हटा कर अब कुमारी शैलजा को उत्तराखंड का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

आपको बता दें कि कुमारी शैलजा इससे पहले भी उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी रह चुकी हैं। वहीं देवेंद्र यादव की अगुवाई में कांग्रेस ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के पहले कांग्रेस ने ये फेरबदल चुनावों में बेहतर परिणाम की उम्मीद में किया है।

वहीं देवेंद्र यादव को लेकर पिछले काफी समय के गुटबाजी की खबरें भी आ रहीं थीं। कांग्रेस के कई क्षत्रप जहां देवेंद्र यादव से नाराज चल रहे थे तो पार्टी के कई कार्यक्रमों में देवेंद्र यादव की कमी भी सवालों के घेरे में रही।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें