Udham Singh Nagar NewsHighlight

पहले पत्नी को पीटा, फिर मां-बेटे पर उड़ेल दिया खौलता दूध, दोनों झुलसे

रुद्रपुर में पति से हुए विवाद के चलते एक विवाहिता अपने बच्चे के साथ मायके में रह रही थी। पति ने मायके में जाकर पत्नी की पिटाई कर दी। इसके साथ ही आरोपी ने खौलता दूध पत्नी और बेटे पर उडे़ल दिया जिसमें दोनों झुलस गए।

पति ने पत्नी और बेटे पर उड़ेला खौलता दूध

रूद्रपुर में एक शख्स ने मायके में रह रही पत्नी के साथ मारपीट की। विरोध करने पर पत्नी और बेटे पर खौलता हुआ दूध उड़ेल दिया। जिसमें मां और बेटा झुलस गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विवाद के चलते मायके में ही रह रही थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 13 रेशमबाड़ी निवासी लक्ष्मी की शादी 13 साल पहले वीरपाल से हुई थी। छह महीने पहले हुए विवाद के बाद से लक्ष्मी अपने बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों के बीच विवाद का मामला छह महीने ले न्यायालय में चल रहा है। महिला का कहना है कि आए दिन उसका पति से डराता धमकाता है और केस वापस करने के लिए दबाव बनाता है और मना करने पर पीटता है।

जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक लक्ष्मी 20 दिसंबर को अपने मायके में अकेली थी। इस दौरान उसका पति वहां आया और गाली गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की तो वीरपाल ने उबल रहे दूध को मां और बेटे पर उडे़ल दिया। जिसमें दोनों झुलस गए। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर इसकी तलाश शुरू कर दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें