Trending

इस मंदिर में नहीं है भगवान की मूर्ति, Royal Enfield की होती है पूजा, जानें कारण

देश में एक ऐसा मंदिर भी है जहां किसी भगवान की नहीं बल्कि एक बाइक की पूजा की जाती है। यह मंदिर आजकल काफी मशहूर है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

मंदिर का नाम बुलेट बाबा

यह मंदिर भारत के राजस्थान के पाली जिले के पास बना हुआ है। इस मंदिर में भगवान की कोई प्रतिमा नहीं हैं बल्कि यहां बाइक की पूजा की जाती है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक इस मंदिर को बुलेट बाबा के नाम से जानते हैं।

रॉयल एनफील्ड बुलेट की करते हैं पूजा

जोधपुर और अहमदाबाद को जोड़ने वाले NH62 पर पाली शहर से करीब 53 किलोमीटर दूर यह मंदिर स्थित है जिसे लोग बुलेट बाबा के नाम से जानते हैं। इस मंदिर में किसी भगवान की पूजा नहीं की जाती है। हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां आकर 350 CC रॉयल एनफील्ड बुलेट की पूजा करते हैं।

क्या है इसके पीछे का कारण

कहा जाता है कि इस अनोखे मंदिर में जिस बुलेट की पूजा की जाती है वहां उसके मालिक ओम सिंह राठौड़ की एक प्रतिमा और एक फोटो लगाई गई है। ऐसा माना जाता है कि साल 1988 में एक हादसे के दौरान ओम सिंह राठौड़ की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस बाइक को थाने में ले गई। मगर हैरानी तब हुई जब अगले दिन बाइक थाने में नहीं थी। तलाश करने पर वह बुलेट हादसे वाले स्थान पर मिली। पुलिस इस बाइक को फिर से वापस ले गई लेकिन अगले दिन फिर ऐसा ही हुआ। कुछ दिनों तक ऐसा होते रहा जिसके बाद ग्रामीणों ने वहां एक मंदिर बनाने का फैसला किया। साल 1988 में जिस स्थान पर ओम सिंह राठौड़ की मौत हुई थी आज उसी जगह पर यह मंदिर बना हुआ है।   

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें