Big NewsDehradun News

धामी कैबिनेट बैठक। सरकार ने लिए ये बड़े फैसले, यहां देखिए लिस्ट

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैबिनेट में कौन से अहम फैसले लिए गए हैं।

ये हैं फैसले

परिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों के पदों पर लगी रोक को हटाया।

भवन निर्माण को लेकर नालों के किनारे निर्माण को लेकर नियम में किया बदलाव।

कर्मचारियों के बीमा या बचत योजना में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, कर्मचारी बीमा योजना के तहत कर्मचारियों का प्रीमियम बढ़ाया गया।

औद्योगिक विकास के तहत समस्त राज्य में औद्योगिक नक्शे के लिए भवन का नक्शा अब सीडा पास करेगा।

पशुपालन विभाग के तहत नौ पदों को मिली मंजूरी।

पशु चिकित्सालय में जो चार्ज लिया जाता है, उसका 25 प्रतिशत चार्ज पशु चिकित्सालय में खर्च के लिए जमा होगा।

भारत सरकार की ओर से वर्तमान में 60 पशु चिकित्सा मोबाइल वैन चल रही थी। लेकिन अब 35 वन प्रदेश सरकार की ओर से खरीदी जाएगी।

ग्राम्य विकास विभाग के तहत मुख्य विकास अधिकारी से दो ऊपर के पद और दो उपायुक्त के पद भरे जाएंगे।

बीकेटीसी के तहत होने वाली भर्ती के लिए दो नियमावली को मिली मंजूरी।

राजस्व क्षेत्र में पुलिस थानों और चौकी को मंजूरी मिलने से बढ़े पद।

पदोन्नति में शिथिलीकरण को मिली मंजूरी, 30 जून तक मिलेगा शिथिलीकरण का लाभ।

कार्मिक विभाग के तहत यूपीएससी और आर्म्ड फोर्स के लिए तैयारी के लिए चयन होने वाले युवाओं को अब 50 हजार की जगह एक लाख रुपए की राशि मिलेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें