Dehradun NewsBig News
सीएम धामी की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक मे कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है। बता दें बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत मौजूद हैं।
इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर
बैठक में डायलिसिस के मरीजों को बड़ी राहत मिली सकती है। जी हां बता दें निशुल्क डायलिसिस पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में नियमतिकरण का भी प्रस्ताव आ सकता है। वहीं करीब डेढ़ सौ संविदा कर्मियों को भी सौगात मिल सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों के चार फीसदी DA पर भी मुहर लग सकती है।