Big NewsUttarakhand Chamoli News

पुंछ के राजौरी में आतंकी हमला, हमले में चमोली का लाल शहीद, गांव में पसरा मातम

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एक बार फिर आतंकियों ने नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। आतंकवादियों ने सैन्य वाहन पर हमला कर दिया। हमले में पांच जवान शहीद हो गए। जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं। शहीद जवानों में एक जवान उत्तराखंड का है।

आतंकी हमले में चमोली का जवान शहीद

पुंछ के राजौरी हमले में चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान बीरेंद्र सिंह शहीद हो गए। बता दें बीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। जवान का पार्थिव शरीर रुड़की लाया जा रहा है। शनिवार को शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा।

गांव में पसरा मातम

बीरेंद्र सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद बीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। शहीद के पिता किसान हैं और माता गृहणी। वहीं बीरेंद्र के बड़े भाई आईटीबीपी में तैनात हैं। उनके शहीद होने की खबर सुनने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें