Nainital NewsHighlight

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के मौके पर आ रहे हैं नैनीताल तो पढ़ ले ये खबर, वरना लौटना पड़ेगा उल्टे पैर

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर अगर आप भी नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। वरना यूं ना हो की आपको उल्टे पैर लौटा दिया जाए।

पुलिस ने कसी कमर

बता दें क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। भीतर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। हल्द्वानी समेत सरोवर नगरी नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।

होटल की बुकिंग होने के बाद ही मिलेगी अनुमति

बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग आदि की व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। नैनीताल पुलिस केवल उन्हीं लोगों को अपने वाहन ले जाने की अनुमति देगी जिन्होंने वहां रुकने लिए होटल की बुकिंग कराई होगी। वहीं बाइकर्स पर भी यही नियम लागू रहेगा।

पार्किंग फुल हुई तो की जाएगी ये व्यवस्था

इसके अलावा थर्टी फर्स्ट के दिन नैनीताल में 70 फीसदी पार्किंग फुल हो जाने के बाद गाड़ियों को रूसी बाईपास, भवाली मस्जिद तिराहे व नारायण नगर में पार्क किया जाएगा। जहां से शटल के माध्यम से यात्रियों को नैनीताल भेजा जाएगा।

अतिथियों के वाहनों की देनी होगी जानकारी

बता दें जिन होटल के पास पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध होगी। उन सभी होटल वालों को अपने अतिथियों के वाहनों की जानकारी पुलिस को देनी होगी। जिससे कि उनकी गाड़ियों को रोका नहीं जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें