Champawat NewsBig News
सौगात : टनकपुर-देहरादून के बीच दौड़ेगी वोल्वो, CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावतवासियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी सौगात दी है। चम्पावत जिले की सुविधा के लिए अब टनकपुर-देहरादून यात्रा रूट पर उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 42 सीटर वोल्वो बस चलेगी।
टनकपुर-देहरादून के बीच दौड़ेगी वोल्वो बस
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जगपुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किलोमीटर वाल्वो बस में सफर भी किया।

सुगम यातायात का उठाएंगे आनंद
सीएम धामी ने कहा कि जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस बस सेवा के शुरू होने से अब टनकपुर और नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग देहरादून तक सुगम यातायात का आनंद उठा सकेंगे।