Big NewsDehradun News
सांसदों के निलंबन को लेकर INDIA का हल्लाबोल, किया राजभवन कूच

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 141 सांसदों के निलंबन को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दल के नेता सड़कों पर उतरे और राजभवन कूच किया।
सांसदों के निलंबन को लेकर हल्लाबोल
141 विपक्षी सांसदों के निलंबन और उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। बता दें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजभवन कूच किया।
सवाल उठाने वालों के खिलाफ की जाती है कार्रवाई
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की हमारी डेमोक्रेसी खतरे में हैं। भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ सरकार एक्शन लेती है। संसद में पीएम मोदी और अमित शाह से सवाल करने वालों को निलंबित किया जाता है।
बता दें प्रदर्शन में INDIA गठबंधन का जोर देखने को मिला। कांग्रेस के नेताओं के अलावा प्रदर्शन में सपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ सत्यनारायण संचान भी मौजूद रहे।