Big NewsDehradun News

CBI ने किया उद्योगपति सुधीर विंडलास समेत तीन साथियों को गिरफ्तार, जानें क्या हैं आरोप

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीबीआई की टीम ने उद्योगपति सुधीर विंडलास और उनके तीन साथियों को गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।

CBI ने किया उद्योगपति सुधीर विंडलास को गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों का धोखाधड़ी कर एक अन्य कारोबारी को बेचने का आरोप है। इस साल की शुरुआत में सरकार की संस्तुति पर सीबीआई ने विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए थे। आरोपियों को शुक्रवार सुबह सीबीआई स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जमीनों की धोखाधड़ी के हैं आरोप

जनवरी 2022 में देहरादून के एक कारोबारी ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप है कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृतक लोगों को भी जिंदा दिखाया था जिनकी जगह पर अपने कर्मचारियों और साथियों को खड़ा किया गया था।

विंडलास के खिलाफ एक मुकदमा पूर्व सैन्य अधिकारी ने भी दर्ज कराया था। विंडलास पर इनकी जमीं हथियाने का भी भी आरोप है। बता दें विंडलास के खिलाफ 2018 में इस तरह का एक मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआत में इन सभी मुकदमों की जांच पुलिस ने की थी। लेकिन पीड़ित पक्ष जिला पुलिस की जांच संतुष्ट नहीं हुआ।

पीड़ित पक्ष ने सरकार से सीबीआई जांच की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने इन मुकदमों को सीबीआई को ट्रांसफर करने कर दिया। सरकार की संस्तुति के बाद सीबीआई की एंटी करप्शन शाखा ने चार मुकदमे सुधीर समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किए। जांच के दौरान सीबीआई ने उनके घर, ठिकानों और संस्थान पर भी छापे मारे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें