Dehradun NewsBig News

खेत में पड़ा मिला हाथी का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। डोईवाला के माजरी ग्रांट में एक खेत में हाथी का शव मिला। घटना की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई है।

खेत में पड़ा मिला हाथी का शव

डोईवाला के बड़कोट रेंज के अंतर्गत माजरी ग्रांट में एक हाथी की मौत का मामला सामने आया है। हाथी की डेड बॉडी खेत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी के शव को कब्जे में लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हाथी की मौत के प्राथमिक कारणों का पता लगाया जा रहा है। बड़कोट रेंज के रेंजर धीरज रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रेंजर ने बताया कि ये टस्कर नर हाथी है। जिसकी उम्र 11 से 12 साल के करीब थी।

जंगली हाथियों का इलाके में था आवगमन

माजरी ग्रांट के ग्राम प्रधान अनिल पाल ने बताया कि ग्रामीणों कि पिछले कुछ समय से शिकायत मिल रही थी की इलाके में जंगली हाथियों का आवगमन लगा हुआ है। जिसके बाद वन विभाग को इसकी शिकायत भी की थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें