HighlightUdham Singh Nagar News

पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी, आठ घंटे बाद तोड़ दिया दम

प्यार में लोग साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। उधम सिंह नगर जिले से ऐसा मामला सामने आया है जहां पर ये कसम सच हो गई। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी आठ घंटे बाद दम तोड़ दिया। दोनों की अर्थी एक ही साथ घर से उठी। जिसके बाद से ये मामला चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई पत्नी

यूएस नगर जिले की सुभाष काॅलोनी में पति की मौत का दुख एक पत्नी सहन नहीं कर पाई और आठ घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद दोनों की अर्थी को एक साथ श्मशान घाट ले जाया गया और एक साथ ही एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पति लंबे समय से थे बीमार लेकिन पत्नी थी स्वस्थ

मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष काॅलोनी निवासी खेमकरण पाल (80) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जबकि उनकी पत्नी बिल्कुल स्वस्थ थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया। परिजन उनकी मौत से दुखी थे। इनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही थी। सुबह करीब पांच बजे खेमकरण पाल की पत्नी कमला देवी (75) ने भी दम तोड़ दिया।

बुजुर्ग दंपती की मौत बनी चर्चा का विषय

सुभाष काॅलोनी में हुई बुजुर्ग दंपती की मौत चर्चाओं का विषय बन गई है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि दोनों में से पित तो बीमार था लेकिन पत्नी तो बिल्कुल स्वस्थ थी लेकिन पति की मौत के बाद उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए। परिवार में एक साथ दो लोगों की मौत के बाद से कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें