highlightUdham Singh Nagar

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कार्यकर्ता सम्मेलनों में विफलताओं पर हो रहा मंथन

लोकसभा चुनावों से पहले प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन करवा रही है। गुरूवार को उधम सिंह नगर में कार्यकर्ता सम्मेलन की एक बैठक का आयोजन किया गया।

यूएस नगर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

गुरूवार को उधम सिंह नगर जिले में कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा विपक्ष नेता यशपाल आर्य हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदेश और जयपुर के विधायक मौजूद रहे।

कार्यकर्ता एकजुट होकर करें लोकसभा चुनावों की तैयारी

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर सिटी क्लब में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कार्यकर्ताओं से 2024 के चुनाव के लिए एकजुट होकर तैयारी करने को कहा। इसके साथ ही सम्मेलन में प्रदेश सरकार की विफलताओं पर प्रकाश डालते हुए आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की मजबूत जनहित नीतियों के साथ जीत का परचम लहराने का संकल्प लिया।

प्रदेशभर में कांग्रेस कर रही सम्मेलन

कांग्रेस लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। इसी लिए कांग्रेस प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। इन सम्मेलनों में बीते चुनावों में हुई हार पर मंथन किया जा रहा है। असफलताओं के कारणों पर चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही कांग्रेस जनवरी से पूरे प्रदेश में पू्रव सैनिक सम्मेलन और अनुसूचित जाति सम्मेलन भी करने जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button