Almora NewsHighlight

सीएम के निर्देश के बाद भी नहीं हुई सड़कें गड्ढा मुक्त, ग्रामीणों में आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद भी अल्मोड़ा के मौलेखाल-देघाट में सड़कों में गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भेजा।

ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग पर सल्ट क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने एसडीएम चंद्रशेखर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो 30 दिसंबर को पैसिया बैंड पर मजबूरन प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

आंदोलन की दी चेतावनी

बुधवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि सीएम ने 30 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज भी सड़क बदहाल बनी हुई है। लेकिन अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें