Big NewsDehradun News

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दल के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनमे से 10 कांग्रेस के नेता भी शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव पास है। इससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला : राणा

राणा का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तरीके से प्रदेश में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं उससे प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए।

कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

बता दें कांग्रेस के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा समेत कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इसके अलावा लोकांति स्वराज मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जोशी भी शामिल हैं।

नेताओं को कराया जाएगा BJP में शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब हर लोकसभा स्तर पर नेताओं को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला शुरू कराया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें