Dehradun NewsHighlight

सीएम धामी ने गुरिल्लाओं की सुनी समस्याएं, जल्द समाधान की कही बात

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बुधवार को सभी जिलों के एसएसबी से प्रशिक्षित राज्य के गुरिल्ला स्वयं सेवकों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना। सीएम धामी ने समस्याओं के समाधान की बात कही।

सीएम धामी ने गुरिल्लाओं की सुनी समस्याएं

सचिवालय में विभिन्न जनपदों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े एसएसबी द्वारा प्रशिक्षित राज्य के गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सुना। इस दौरान विभिन्न विभागों में उन्हें आजीविका से जोड़ने के लिए प्रयास करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 मदद के लिए केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार से गुरिल्ला प्रशिक्षकों की सहायता के लिए प्रस्ताव भेजकर अनुरोध किया जाएगा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम, निजी सुरक्षा एजेंसियों में सुरक्षा कर्मी, फॉरेस्ट फायर वॉचर, पुलिस विभाग के अन्तर्गत ग्राम चौकीदार, वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों में गुरिल्ला स्वयं सेवकों के लिए जो भी अवसर होंगे उन्हें कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वित किया जाएगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें