HighlightUdham Singh Nagar News

अधेड़ व्यक्ति ने बढ़ाई महिला से नजदीकियां, अब लगा रहा पैसे वसूलने का आरोप

रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने महिला पर ब्लैकमेलिंग कर रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। जिसके बाद व्यक्ति ने परेशान होकर पुलिस को मामले को लेकर मौखिक शिकायत की है।

अधेड़ व्यक्ति ने बढ़ाई महिला से नजदीकियां

मामला रुद्रपुर शहर की पॉश काॅलोनी का है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला से हुई थी। दोनों की फोन पर बात हुई और नजदीकियां बढ़ी।

महिला पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

पीड़ित व्यक्ति ने बताया की इस बीच महिला ने कई बार उससे पैसे भी मांगें। शुरू में व्यक्ति महिला के झांसे में आ गया और उसने महिला को पैसे दे दिए। पीड़ित ने बताया कि अब वह लगातार उससे रुपए की मांग कर ब्लैकमेल कर रही है।

तहरीर मिलने के बाद की जाएगी कार्रवाई

मामले को लेकर ट्रांजिट कैंप पुलिस ने बताया कि उनके पास अभी तहरीर नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने केवल मौखिक शिकायत में आरोप लगाए हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें