Big NewsNainital News

ऑफिस के काम के प्रेशर के चलते युवती ने खाया जहर, मौत से मचा कोहराम

हल्द्वानी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ऑफिस के काम के प्रेशर के चलते एक युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवती की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम है।

ऑफिस के काम के प्रेशर के चलते युवती ने खाया जहर

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक युवती ने काम के प्रेशर के चलते जहर का लिया। आनन-फानन में परिजन युवती को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

ऑनलाइन जॉब करती थी युवती

मिली जानकारी के मुताबिक डी ब्लाक जेके पुरम छोटी मुखानी निवासी समर विजय की बेटी आकांक्षा मडवाल उम्र 22 साल ऑनलाइन जॉब करती। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से आकांक्षा अपनी कर काफी परेशान थी। काम के दबाव के कारण वो डिप्रेशन में चली गई थी।

पहले पिता को खिलाया खाना फिर खुद खा लिया जहर

आकांक्षा ने सोमवार रात अपने पिता को खाना खिलाय। जिसके बाद उसके खुद जहर खा लिया। परिजनों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। अचानक देर रात आकांक्षा अपने पिता के पास पहुंची और उसने जहर खाने की बात कही। जिसके बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर एसटीएच पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा था लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें