Big NewsUttarakhand

धामी सरकार करने जा रही है फिल्म नीति में संशोधन, लोकेशन का नाम वास्तविक होने पर मिलेगी अतिरिक्त छूट

उत्तराखंड सरकार नए साल में फिल्म नीति में संशोधन करने जा रही है। जिसमें प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब यदि किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की कहानी में उत्तराखंड का जिक्र होता है और उसकी शूटिंग प्रदेश में होती है तो उसमें अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

सरकार करने जा रही है फिल्म नीति में संशोधन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर फोकस किया जा रहा है। पहले फिल्म की शूटिंग तो उत्तराखंड में होती थी लेकिन कहानी में इसे हिमाचल या जम्मू दिखाया जाता था। जिस कारण खूबसूरत लोकेशन होने के बावजूद प्रदेश की ब्रांडिंग सही तरीके से नहीं हो पाती थी।

ब्रांडिंग पर किया जा रहा फोकस

पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड एक शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। बड़ी संख्या में फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की शूटिंग प्रदेश में हुई है। फिल्मों के जरिये देश-विदेश में राज्य की ब्रांडिंग हो, इस दिशा में भी सीएम धामी ने प्रस्तावित नई फिल्म नीति में प्रावधान किए हैं।

लोकेशन का नाम वास्तविक होने पर मिलेगी छूट

बता दें पिछले वर्ष अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ की शूटिंग मसूरी में हुई थी। लेकिन फिल्म में इस जगह को हिमाचल राज्य का कसौली दिखाया गया था। सरकार ने नई फिल्म नीति के तहत किसी फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में होती है और कहानी में प्रदेश का जिक्र होता है तो राज्य सरकार की तरफ से निर्देशक को अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें