Today Gold-Silver Rate: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी में उछाल, जानें कितने हुए दाम
देश में आज एक बार फिर सोने की कीमतों में गिरावट और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को सोने की कीमत 121 रुपये गिरकर 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मल्टी एक्सचेंज पर, फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 121 रुपये या 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है जिसमें 14,771 लॉट का कारोबार हुआ है। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोना 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,038.60 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
चांदी के दाम में आजी तेजी (Today Gold-Silver Rate)
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 90 रुपये बढ़कर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, क्योंकि मजबूत हाजिर मांग के कारण प्रतिभागियों ने अपने सौदे बढ़ा दिए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर, मार्च डिलीवरी के लिए चांदी अनुबंध 90 रुपये या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 13,749 लॉट में 74,500 प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 24.19 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
जानें शहरों में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 63,220 रुपये है।
जयपुर में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,770 रुपये है।
पटना में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,670 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,620 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,620 रुपये है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,620 रुपये है।
हैदराबाद में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,620 रुपये है।
चंडीगढ़ में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,770 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 62,770 रुपये है।