Dehradun NewsHighlight

सचिवालय में GMVN द्वारा स्थापित कैंटीन का सीएम ने किया शुभारंभ, ‘‘दि होली गंगा’’ का भी किया विमोचन

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवायल में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैंटीन का शुभारंभ किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने ‘‘दि होली गंगा’’बुक का भी विमोचन किया।

CM ने GMVN द्वारा स्थापित कैंटीन का किया शुभारंभ

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय परिसर में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया।

Cm dhami

कैंटीन खुलने से होगी सुविधा

सीएम धामी ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी.एन. की कैंटीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगन्तुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी।

सीएम धामी ने जी.एम.वी.एन. को कैंटीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके साथ ही जी.एम.वी.एन. के प्रबंध निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को जी.एम.वी.एन. द्वारा संचालित कार्यकलापों की जानकारी दी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें