Big NewsHaldwani NewsNainital News

यहां नाले में मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप

हल्द्वानी में शहर के गैस गोदाम रोड के पास नाले से एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी में नाले में पड़ा मिला युवक का शव

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गैस गोदाम रोड के पास एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला। शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अल्मोड़ा का रहने वाला है युवक

मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान अल्मोड़ा के मटेला निवासी भुवन चंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती शाम युवक ने ज्यादा शराब पी रखी थी। शराब के नशे में गैस गोदाम रोड पर युवक घूम रहा था। जिसके बाद आज सुबह उसका शव नाले में बहते हुए मिला है।

नाले में गिरकर मौत की आशंका

आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में होने के चलते नाले में गिर गया हो। नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हादसे के बाद से युवक के परिजनो में कोहराम मच गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें