Dehradun NewsHighlight

एकल महिलाओं को स्वरोजगार देने की तैयारी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान मंत्री ने एकल महिलाओं को स्वरोजगार देने के योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

रेखा आर्य ने एकल महिला योजना जिसमें विधवा, निराश्रित, अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यकता और आपदा एवं एसिड अटैक से प्रभावित महिलाओं को 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जाएगी। जिसके लिए मंत्री ने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग से ली जानकारी

रेखा आर्य ने आबकारी विभाग से प्राप्त होने वाले एक रूपये प्रति बोतल शुल्क की तैयारी के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस संबंध में वित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे जल्द से जल्द कैबिनेट में रखा जायेगा।

रेखा आर्य ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस कल्याण कोष के अन्तर्गत सम्भावित योजनाओं में आपदाग्रस्त एवं दुर्घटनाग्रस्त छतविहीन महिलाओं को छत देने की योजना पर कार्य किया जायेगा। जिसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर के आंगनबाड़ी, सहायिकाओं तथा मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति करने के संबंध में अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं ताकि प्रदेश के किसी भी आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन में परेशानी न हो।

रेखा आर्य ने कहा कि लगभग पांच हजार मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के उच्चीकृत करने से संबंधित आवेदन भारत सरकार को भेजा गया था जिनका कुछ दिनों में उच्चीकरण हो जायेगा। यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों के उच्चीकृत होने के फलस्वरूप पांच हजार महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

मेधावी बालिकाओं को किया जाएगा सम्मानित

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 24 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों को डेटा तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें