Uttarkashi NewsHighlight

यमुनोत्री की यात्रा होगी सुगम : हर्बटपुर से बड़कोट तक सड़क होगी डबल लेन

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रूट पर यात्रा को सुगम ओर आसान बनाने की तैयारी चल रही है। हर्बटपुर से बड़कोट तक सड़क को डबल लेन किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

हर्बटपुर से बड़कोट तक सड़क होगी डबल लेन

यमुनोत्री की यात्रा को सुगम बनाने के लिए यमुनोत्री हाईवे को हर्बटपुर से बड़कोट तक डबल लेन किया किया जाएगा। राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा। इससे चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

खस्ता हाल में है सड़क

बता दें चारधाम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में यात्री देहरादून-विकासनगर से निकलते हैं। वहीं हरबर्टपुर से विकासनगर होते हुए बड़कोट तक का रास्ता काफी खराब है। इसके साथ ही सड़क संकरी है जिसके चलते आये दिन जाम की समस्या होती है। ऐसे में राज्य सरकार ने इस रोड को चौड़ा करने का फैसला लिया है।

पहले चरण में 400 करोड़ का खर्च आने की उम्मीद

सूत्रों की माने तो सड़क चौड़ीकरण पर पहले चरण में करीब 400 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद है। इससे सड़क को पांच से दस किमी के पैच में डबल किया जाएगा। कुछ जगह सड़क पहले से ठीक है तो वहां चौड़ीकरण की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही इस सड़क पर कई जगहों पर एनाइनमेंट ठीक करने का भी काम किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें