National

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता, 5 लोगों की मौत, WHO ने जारी की एडवाइजरी

देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में रविवार को कोविड के 335 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में देश में कुल 1,701 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार केरल में चार और उत्तर प्रदेश में एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,33,316 हो गई है। मौतों के आकंड़ों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

WHO ने जारी की एडवाइजरी

कोविड के बढ़ते मामले को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत समेत कई देशों को अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।WHO ने एडवाइजरी जारी करते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है। संगठन ने सभी प्रभावित देशों को कड़ निगरानी और टेस्टिंग जारी रखने को कहा है।

कोविड ने नए वेरिएंट जेएन.1 बढ़ाई चिंता

कोविड ने नए वेरिएंट जेएन.1 ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। हालांकि माना जा रहा है कि मौजूदा वैक्सीन से ही इसका इलाज किया जा सकेगा, लेकिन इसका प्रसार आने वाले समय में एक चुनौती बन सकती है। साथ ही आशंका जताई गई है कि पहले भी कोविड से प्रभावित हुए लोग और साथ ही वैक्सीनेटड लोगों पर भी इस कोविड का असर आसानी से हो सकता है। फिलहाल, केरल में एक 79 साल की महिला में एस नए वेरिएंट के लक्षण पाए गए हैं, जिसके बाद उनका इलाज जारी है। 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें