International News

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूबा, 61 लोगों की मौत

लीबिया के समुद्र तट पर प्रवासियों से भरा एक जहाज डूब गया है। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 61 प्रवासी डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि जहाज में कुल 86 लोग सवार थे। यह लीबिया के ज्वारा शहर से रवाना हुआ था।

बता दें कि समुद्र के रास्ते युरोप पहुंचने के इच्छुक लोगों के लिए लीबिया एक मेजर पॉइंट है। अफ्रीका और मध्य पूर्व में स्थित मुल्कों के लोग अपने यहां हो रहे युद्ध और अशांति से बचने के लिए लीबिया के रास्ते यूरोप जाना चाहते हैं। इस रास्तों पर सैन्य गुटों द्वारा मानव तस्करी नेटवर्क चलाए जाते हैं, जो तटीय क्षेत्रों को नियंत्रित करते हैं। वे प्रवासियों को खतरनाक भूमध्य सागर के माध्यम से जोखिम भरी यात्रा कराते हैं। हाल के महिनों में लीबिया के सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर प्रवासियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।

इससे पहले भी हुए कई हादसे

  प्रवासियों के डूबने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी तरह की एक घटना जून में हुई थी, जब 79 प्रवासी डूब गए थे और सैकड़ों अन्य लापता हो गए। फरवरी में एक तूफान के दौरान इटली के कैलाब्रियन तट पर उनकी नाव चट्टानों से टकरा गई थी, जिसमें 96 लोगों की मौत हो गई

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें