Dehradun NewsHaldwani NewsHighlight

बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामला, कांग्रेस ने बोला राज्य सरकार पर हमला

हल्द्वानी में बाल संप्रेक्षण गृह में महिला कर्मचारियों द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने हल्द्वानी में बढ़ रहे अपराध को लेकर राज्य सरकार पर जुबानी हमला बोला है।

कांग्रेस ने बोला राज्य सरकार पर हमला

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि हल्द्वानी अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। पिछले चार महीने में हल्द्वानी के भीतर तीन महिला अपराध से जुड़े मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन कार्यवाही के नाम पर बस खानापूर्ति कि जा रही है।

हल्द्वानी बन रहा अपराध का गढ़ : दसौनी

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हल्द्वानी में संरक्षण गृह की नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसमें बाल संप्रेक्षण गृह की महिला कर्मचारी ही संलिप्त पाई गई है। पूर्व में हल्द्वानी में जेल के भीतर ही 52 अपराधियों में HIV की पुष्टि हुई थी। जो सवालों के घेरे में है।

राज्य सरकार से की कार्रवाई की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि हल्द्वानी में ही दृष्टिबाधित संस्थान में बच्चियों के साथ शोषण किया गया था। कांग्रेस ने राज्य सरकार से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ताकि इस तरह के अपराधों पर अंकुश लग सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें