Nainital NewsBig News

बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर आरोप, किशोरी को बाहर ले जाकर करवाती थी देह व्यापार

हल्द्वानी के बाल संप्रेक्षण गृह की दो महिला कर्मचारियों पर सर्वेक्षण गृह में रह रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म करवाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है।

किशोरी को बाहर ले जाकर करवाती थी दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी किशोरी को बाहर ले जाती थी। पूरे मामले में बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने बाल संप्रेक्षण गृह हल्द्वानी की दो महिला कर्मचारियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज

बाल कल्याण समिति के सदस्य रविंद्र रौतेला ने पुलिस में तहरीर में बताया कि महिला कर्मचारी दीपा और गंगा संप्रेक्षण गृह में रह रही एक किशोरी को बाहर लेकर जाती थी। जहां उसके साथ दुष्कर्म होता था। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने दोनों महिला कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आपबीती सुन समिति के लोग रह गए दंग

बताया जा रहा है कि बाल कल्याण समिति के लोगों ने पीडित किशोरी से इस मामले में बातचीत की थी। जहां किशोरी द्वारा अपने साथ हुई घटना को बताया गया। आरोप सही पाए जाने पर समिति के लोग दंग रह गए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच जारी

हल्द्वानी पुलिस ने दोनों महिला आरोपी दीपा और गंगा के खिलाफ धारा 323/228/376 सहित पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें