National

अब इन दो देशों की यात्रा के लिए नहीं चाहिए वीजा, आराम से जा सकते है भारतीय घूमने

विदेश यात्रा पर जाने वाले भारतीय लोगों को अब केन्या और ईरान के लिए वीजा की जरुरत नहीं पड़ेगी। दोनों देशों ने खुद को वीजामुक्त देश बनाने का ऐलान कर दिया है। इन दो देशों में पहला देश केन्या और दूसरा देश ईरान है।

केन्या के राष्ट्रपति ने की घोषणा

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने घोषणा की है कि उनके देश में आने वाले विदेशी लोगों को जनवरी 2024 से देश में प्रवेश करने के लिए वीजा की जरुरत नहीं पड़ेगी। उन्होनें साफ कहा कि उनकी यह नई कोशिश इलेक्ट्रॉनिक यात्रा अनुमति पत्र जारी करने में तेजी लाएगा। इससे वीजा के लिए आवेदन करने में समय लेने वाली प्रक्रिया खत्म होगी। साथ ही यह पर्यटन और अतंतराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। बता दें कि केन्या की अर्थव्यवस्था ज्यादातर पर्यटन पर निर्भर है, यह देश अपने विविध परिदृश्यों और गतिशील संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। सरकार को उम्मीद है कि वीजा की जरुरत को खत्म करके अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

ईरान में भी नहीं चाहिए वीजा

वहीं ईरान ने भी अपने देश में आने वाले 33 देशों के यात्रियों के लिए वीजा की जरुरत को खत्म कर दिया है। इन 33 देशों में भारत भी शामिल है। ईरान ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा को खत्म करने का फैसला किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें