Big NewsHaridwar NewsRoorkee News

बदमाशों और ग्रामीणों के बीच विवाद में हुई फायरिंग, नौ साल का बच्चा हुआ घायल

रूड़की के बहादरपुर खादर और लक्सरी गांव के बीच में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक के बचाव में आए ग्रामीणों और बदमाशों के बीच हुए विवाद में हुई फायरिंग में नौ साल के एक बच्चे को गोली लग गई।

बदमाशों और ग्रामीणों के बीच विवाद में जमकर हुई फायरिंग

रूड़की में एक युवक पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। इसी बीच गांव वाले बीच बचाव के लिए आए तो दोनों पक्षों में पत्थरबाजी होने लगी। धीरे-धीरे दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में नौ साल के बच्चे को गोली लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

मोटरसाइकिल पर आए करीब 12 नकाबपोश

मिली जानकारी के मुताबिक के लक्सरी और बहादरपुर गांव के बीच स्थित एक दुकान पर एक युवक बैठा हुआ था। गुरूवार को देर रात करीब कुछ नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 12 नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल से आए थे।

जब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने लगा और फायरिंग हुई। इसी बीच वहां से बहादरपुर खादर गांव का नरेश बाइक से अपने बेटे के साथ घर लौट रहा था। दोनों ओर से हो रही फायरिंग में उसके नौ साल के बेटे को गोली लग गई। घायल प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

आधे घंटे तक चले लाठी डंडे और हुई फायरिंग

मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों और ग्रामीणों के बीच करीब आधे घंटे तक पत्थर, लाठी-डंडे चले। इस दौरान धारदार हथियार चले और फायरिंग भी होती रही। आधे घंटे के बाद जाकर माहौल शांत हुआ। फिलहाल पुलिस बल मौके पर तैनात है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें