Big NewsDehradun News
Dehradun : राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी

देहरादून में राजपुर रोड पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दिलाराम बाजार के पास कुछ दुकानों में आग लगी है।
राजपुर रोड पर दुकानों में लगी भीषण आग
राजपुर रोड पर स्थित दिलाराम चौक के पास दुकानों में आग लग गई है। अचानक इतनी भीषण आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया है। आग ने तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना स्थल के आस-पास कई रेस्टोरेंट बने हुए हैं।
दमकल के वाहन पहुंचे घटनास्थल पर
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं। दमकल कर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है।