Haridwar NewsHighlight

युवती ने गंगनहर में कूद कर दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गंगनहर में एक युवती ने कूद कर मौत को गले लगा लिया। युवती की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवती की शिनाख्त की जा रही है।

युवती ने गंगनहर में कूद कर दी जान

जानकारी के अनुसार कलियर क्षेत्र बजुहेड़ी गंगनहर पुल से एक युवती ने छलांग लगा दी। जिसे देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शोर सुनकर कुछ लोग युवती को बचाने के लिए गंगनहर में कूद गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला।

मृतका की शिनाख्त जारी

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। फिलहाल युवती के शव की शिनाख्त की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें