Uttarkashi NewsHighlight

गंगोत्री हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोग घायल

उत्तरकाशी से हादसे की खबर सामने आ रही है। गंगोत्री हाईवे पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक युवक और एक युवती घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा दोपहर 1:30 बजे का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक हर्षिल में नेलांगना होटल के पास एक कार (वेगनर) अनियंत्रित होकर 25 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

हादसे में दो लोग घायल

सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर इलाज के लिए पीएचसी हर्षिल पहुंचाया। घायलों की पहचान सुनील कुमार (32) राकेश निवासी ज्ञानसू और गाया राणा (23) पुत्री सुरेश राणा निवासी जोशियाडा के रूप में हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें