Dehradun NewsBig News

मंदिर के गेट पर पेशाब करने वाला युवक गिरफ्तार, की थी आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला चौकी क्षेत्र में मंदिर के गेट पर पेशाब करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी ने मंदिर के गेट पर पेशाब करने के साथ ही मंदिर में पत्थर फेंक कर शीशे तोड़ दिए थे।

मंदिर के गेट पर पेशाब करने वाले युवक गिरफ्तार

बुधवार को पुलिस ने आरोपी को मेहूंवाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सद्दाम पुत्र आरफ अली निवासी नयानगर मेहूंवाला थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सद्दाम का वर्तमान मेें मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई में उपचार चल रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे की है। CCTV में युवक मुख्य सड़क से मंदिर के बाहर आया और मंदिर के गेट पर पेशाब करने लगा। इसके बाद उसने मंदिर पर पत्थर फेंके। वीडियो में देखा गया की युवक ने गोल टोपी पहनी हुई है। यह सारी घटना CCTV में कैद हो गई। जिसके बाद से स्थानीय ग्रामीणों के साथ ही हिन्दू संगठन के लोगों में जमकर आक्रोश था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें