National

लाल, बैंगनी और सुनहरे रंग की नई वर्दी, छह दशक बाद एयर इंडिया की यूनिफॉर्म में बदलाव

एयर इंडिया ने अपने क्रू मेंबर के लिए नई वर्दी बना दी है। लगभग छह दशकों बाद पायलट और कू मैम्बर्स की यूनिफॉर्म में बदलाव किया। बता दें कि हाल ही में एयर इंडिया ने विस्तारा एयरलाइन को भी मर्ज कर लिया है। जिसके बाद क्रू मैंम्बर्स और चालक दल नई यूनिफॉर्म में दिखते नजर आ रहे हैं।

लाल, बैंगनी रंग और सुनहरे रंग की नई वर्दी

एयरलाइन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह पल एयर इंडिया के समृद्ध इतिहास का प्रतीक और उज्जवल भविष्य का वादा है। बता दें एयरलाइन ने अपने 10,000 से ज्यादा फ्लाइट क्रू, ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के लिए लाल, बैंगनी रंग और सुनहरे रंग की नई वर्दी डिजाइन करने के लिए फैशन ड़िजाइनर मनीष मल्होत्रा को नियुक्त किया था।

आत्मविश्वासपूर्ण, जीवंत और नए भारत का प्रतिनिधित्व

बता दें कि यह यूनिफॉर्म आत्मविश्वासपूर्ण, जीवंत और नए भारत का प्रतिनिधित्व करती है। एयर इंडिया ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पिक्चर शेयर की है। जिसमें चालक दल नई वर्दी पहने दिख रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें