Almora NewsHighlight

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा के द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

पालतू कुत्ते के काटने पर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मोहन सिंह बिष्ट निवासी विद्यापुर वार्ड ने होटल मालिक के खिलाफ बीते सोमवार को तहरीर दी थी। मोहन सिंह बिष्ट ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसके होटल मालिक ने खूंखार कुत्ते पाले हुए हैं। होटल मालिक कुत्तों के जरिये लोगों को डराता है।

जांच में जुटी पुलिस

शनिवार को होटल मालिक और उसकी पत्नी ने उसके पीछे अपना कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें