Big NewsUttarakhand

प्रदेश में जमकर हुई बर्फबारी, औली से चारधाम तक बिछी बर्फ की सफेद चादर

प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। औली से लेकर चारधाम तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जिस कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, जमकर हुई बर्फबारी

प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई है। पहाड़ों पर तापमान माइनस में चला गया है। जिस कारण काड़ाके की ठंड पड़ रही है। मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, केदारनाथ, यमनोत्री, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में जमकर बर्फबारी हुई। चमोली में बर्फबारी के कारण पानी के झरने तक जम गए हैं।

केदारनाथ में बर्फबारी से लुढ़का तापमान

मंगलवार को सुबह से ही केदारनाथ में बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद धाम में जमकर बर्फबारी हुई। दोपहर से शुरू हुआ बर्फबारी का सिलसिला शाम तक जारी रहा। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में कड़ाके की ठंड हो रही है। ठंड के कारण पानी जम गया है। केदारनाथ धाम में पुर्ननिर्माण के कामों में लगे मजदूरों को बर्फ को गला कर पानी पीना पड़ रहा है।

औली से तुंगनाथ तक हर तरफ बर्फ ही बर्फ

प्रदेश में चमोली से लेकर उत्तरकाशी तक हर तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। रूद्रप्रया, चमोली, उत्तरकाशी जिले में जमकर बर्फबारी हुई। रूद्रप्रयाग में तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर, पवालीकांठा में बर्फबारी हुई। इसके साथ ही औली, हर्षिल और यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद से पूरे प्रदेश में ठंड में इजाफा हो गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें