Haridwar NewsHighlight

मामूली बात को लेकर हुआ महिलाओं के बीच विवाद, ईंट मारकर कर दी पड़ोसन की हत्या, केस दर्ज

रुड़की में पड़ोस की महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखते ही देखते इतना बढ़ गया की दो महिलाओं ने एक महिला के सिर पर ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामूली बात को लेकर हुआ महिलाओं के बीच विवाद

मामला कोतवाली लक्सर क्षेत्र का है। मृतका की पहचान सुमन पत्नी सोमवीर निवासी गंगदासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सुमन का 10 दिसंबर को पड़ोस में रहने वाली महिला रेखा और कोमल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ईंट मारकर की पड़ोसन की हत्या

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाओं ने सुमन को पकड़कर उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों महिलाओं ने सुमन के सिर पर ईंट दे मारी। जिससे सुमन लहूलुहान हो गई। सुमन को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। ॉ

मृतका के पति की तहरीर पर केस दर्ज

घटना की जानकारी पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर सुमन के पति सोमवीर ने पुलिस को दोनों महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवीर ने बताया कि दोनों महिलाओं ने उसकी पत्नी के सिर पर ईंट मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवीर की तहरीर पर आरोपी महिला रेखा और कोमल निवासी गंगदासपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें